WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित

Image

ऑस्कर विजेता अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी अभिनेत्री रीटा विल्सन, दोनों ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं। 63 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेता ने बुधवार को ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।

हॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट कर बताया कि इन दिनों वह और उनकी पत्नी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं और शुरुआती लक्षणों के बाद उन्होंने चेकअप कराया, जिसमें कोरोनावायरस की पुष्टि हुई।

टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी अभिनेत्री रीटा विल्सन ऑस्ट्रेलिया में एक फिल्म पर काम कर रहे थे। इस दौरान मामूली बुखार के कारण थकान महसूस होने पर अस्पताल में कोरोनावायरस की जांच की गई जहां वे पॉजिटिव पाए गए।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share


Image

CAR