WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के एकीकरण या विलय के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Image

मोदी सरकार ने आज कई बडे फैसले लिये है.. जिनमें बैंको के एकीकरण से लेकर कंपनी अधिनियन में बदलाव भी शामिल है.. केन्द्रीय कैबिनेट ने एयर इंडिया में विनिवेश के लिये भी कुछ नियमों में बदलाव किया है तो कई और अहम पैसले भी लिये गये है।

देश के बैंकिंग क्षेत्र को और मजबूत करने के मकसद से मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के एकीकरण या विलय के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। कैबिनेट के फैसले के तहत पंजाब नेशनल बैंक में यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय और इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में होगा।

यानी इन 10 बैंकों के एकीकरण से चार बैंक बनेंगे। ये फैसला अगले एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। सरकार के मुताबिक इस फैसले के बाद देश में 7 ऐसे बैंक हो जाएंगे, जिनमें से हरेक का व्यापार आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होगा।

सरकार ने देश में कारोबार में सुगमता बढ़ाने और कंपनियों की छोटी गलतियों में सजा के प्रावधानों को समाप्त करने या जुर्माना हल्का करने के उद्येश्य से बुधवार को कंपनी कानून में संशोधन के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

कैबिनेट ने एयर इंडिया के मामले में उन प्रवासी भारतीयों को स्‍वचालित मार्ग से 100 प्रतिशत तक विदेशी निवेश की अनुमति देने के लिए मौजूदा एफडीआई नीति में संशोधन को मंजूरी दी है, जो भारत के नागरिक हैं।

बैंकों के विलय के बाद बने एकीकृत बैंक ना सिर्फ वैश्विक स्तर के बन सकेंगे बल्कि ग्राहकों को और बेहतर सुविधा भी उपलब्ध करा सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी कानून में संशोधन से कानून का पालन करने वाले उद्योगपतियों का जीवन भी सुगम बनेगा।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share


Image

IAD NETWORK द्वारा महाराष्ट्रामध्ये शैक्षणिक सहायता कार्यक्रमाच्या माध्यमातून हजारो विद्यार्थ्यांना स्पर्धा परीक्षेची तयारी निःशुल्क करून देण्याचा प्रामाणिक प्रयत्न आम्ही करत आहे. सर्वांना ही सूचना आहे की सर्व कोर्स आपण निःशुल्क घेत आहे. आणि केवळ १००/- रू. सदस्यता नोंदणी फी आहे. या अभियानाचा प्रचार प्रसार व्हावा आणि जास्तीत जास्त विद्यार्थ्यांना या संधीचा लाभ मिळावा म्हणूनच आपण शुल्क घेत नाही आहे. जुळलेल्या सर्व नवीन सदस्यांना एक नियम आहे की दुसऱ्या दिवशी पर्यंत त्यांनी किमान २-३ नवीन विद्यार्थ्यांना या योजनेमध्ये सामिल करून घ्यावा. हे बंधनकारक आहे. अन्यथा त्यांची सदस्यता रद्द करण्यात येईल. जास्त विद्यार्थी अभियानामध्ये जुळावे हाच यामागचा उद्देश आहे. सदस्यता अभियान ३० एप्रिल पर्यंत सुरू राहील.