WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

दिल्ली में धार्मिक समागम में शामिल छह लोगों की तेलंगाना में मौत

Image

दिल्ली में धार्मिक समागम में शामिल छह लोगों की तेलंगाना में मृत्यु, दिल्ली सरकार ने कहा- मरकज़ के आयोजनकर्ताओं के ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तेलंगाना सरकार ने बताया है कि दिल्‍ली में एक मज़हबी सम्‍मेलन में भाग लेकर राज्‍य में आए छह लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। कल देर रात जारी घोषणा में राज्‍य सरकार ने इस समागम से लौटे लोगों को सामने आने को कहा। ऐसे लोगों का नि:शुल्‍क उपचार किया जाएगा। यह समागम इस महीने की 13 से 15 तारीख तक दिल्‍ली में आयोजित हुआ था।

इससे पहले, तेरह लोगों की जांच में कोरोना वायरस नहीं पाए जाने पर उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इस बीच, लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट की आशंका को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने कई वर्गों के वेतन में कटौती की घोषणा की है।

दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि वह निजामुद्दीन में मरकज में धार्मिक समागम का संचालन करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करेगी। सरकार ने कहा कि निजामुद्दीन के मरकज में सामाजिक दूरी और क्‍वारंटीन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। दिल्‍ली सरकार ने कहा कि मरकज के प्रशासकों ने इन नियमों का उल्‍लंघन किया है और कई लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

घोर लापरवाही की इस हरकत ने कई लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है। सरकार ने कहा कि यह हर एक नागरिक की जिम्‍मेदारी है कि लॉकडाउन के दौरान इस तरह के लोगों के जमावड़ों से बचें। बयान में कहा गया है कि मरकज की यह हरकत आपराधिक कार्रवाई है।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share


Image

IAD NETWORK द्वारा महाराष्ट्रामध्ये शैक्षणिक सहायता कार्यक्रमाच्या माध्यमातून हजारो विद्यार्थ्यांना स्पर्धा परीक्षेची तयारी निःशुल्क करून देण्याचा प्रामाणिक प्रयत्न आम्ही करत आहे. सर्वांना ही सूचना आहे की सर्व कोर्स आपण निःशुल्क घेत आहे. आणि केवळ १००/- रू. सदस्यता नोंदणी फी आहे. या अभियानाचा प्रचार प्रसार व्हावा आणि जास्तीत जास्त विद्यार्थ्यांना या संधीचा लाभ मिळावा म्हणूनच आपण शुल्क घेत नाही आहे. जुळलेल्या सर्व नवीन सदस्यांना एक नियम आहे की दुसऱ्या दिवशी पर्यंत त्यांनी किमान २-३ नवीन विद्यार्थ्यांना या योजनेमध्ये सामिल करून घ्यावा. हे बंधनकारक आहे. अन्यथा त्यांची सदस्यता रद्द करण्यात येईल. जास्त विद्यार्थी अभियानामध्ये जुळावे हाच यामागचा उद्देश आहे. सदस्यता अभियान ३० एप्रिल पर्यंत सुरू राहील.